ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentक्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

Cg breaking– बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की गाड़ी से फिर हुआ एक्सीडेंट, 1 की मौत 3 घायल, कब थमेगा रफ्तार!

Netagiri.in—-सरगुजा जिले के उदयपुर से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई है। हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत की खबर है। वही इस घटना में 3 लोग घायल और एक गम्भीर घायल बताया जा रहा हैं।

सरगुजा जिले के उदयपुर से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई है। हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत की खबर है। वही इस घटना में 3 लोग घायल और एक गम्भीर घायल बताया जा रहा हैं। घटना देर रात करीब 12.30 बजे की है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर से अम्बिकापुर प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जा रहा था। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की आज से बैठक होनी थी। घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव खुद भी अस्पताल पहुंचे। ये दूसरी बार है, जब BJP प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है।

पायलट वाहन पलटने से एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई है। पाट वाहन में ड्राइवर सहित कुल 4 पुलिस जवान सवार थे। ये दुर्घटना उदयपुर नर्सरी खरपारी नाला के समीप की है। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!