ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentछत्तीसगढ़प्रशासनिकरायपुर

ब्रेकिंग छत्तीसगढ़–विधानसभा के महालेखाकार कार्यालय में पदस्थ अधिकारी के पत्नी ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर दी जान

जानकारी के अनुसार, पंडरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने महिला ने छलांग लगाकर जान दे दी. आत्महत्या करने वाली महिला विधानसभा के महालेखाकार कार्यालय में अधिकारी दीपक मीणा की पत्नी शारदा मीणा है. बता दें कि मृतक का पति महालेखाकार कार्यालय सहायक लेखा अधिकारी के पद पर पदस्थ है. बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी काम से मुंबई गया था. वहां से लौटते ही वह कार लेकर घूमने चला गया और रात को 1 बजे वापस लौटा. जिससे उसकी पत्नी गुस्सा हो गई थी. पति के देर रात घर आने की वजह से पत्नी ने घर का दरवाजा नहीं खोला. जिसके बाद पत्नी ने 3 बजे रात को पत्नी ने दरवाजा खोला और रविवार सुबह 5 बजे करीब रेल पटरी के नीचे आकर जान दे दी. मामले में यह भी बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहुत विवाद भी हुआ था. फ़िलहाल इस पूरे ममले में पुलिस जांच कर रही है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!