ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

अब तक 66 करोड़ की नकदी व सामान को जब्त किया गया है, इस चुनाव में पुलिस-प्रशासन की पैनी ,नजर 17 करोड़ रूपये कैश पकड़ाये

राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 8 नवम्बर तक की स्थिति में 66 करोड़ 33 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 17 करोड़ 98 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 8 नवम्बर तक 47 हजार 371 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत एक करोड़ 35 लाख रुपए है। साथ ही तीन करोड़ 99 लाख रुपए कीमत की अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। सघन जाँच अभियान के दौरान 20 करोड़ 36 लाख रुपए कीमत के 484 किलोग्राम कीमती आभूषण तथा रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 22 करोड़ 62 लाख रुपए है, भी जब्त की गई हैं।Ezoic

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन मंर राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही लगातार जारी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!