ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पुलिसकर्मी से भीड़ गया शराबी, कॉलर पकड़कर मारा थप्पड़

कोरबा. जिले में एक शराबी ने जमकर बवाल काटा है. शराबी ने पहले तो नशे में धुत होकर गांव में उत्पात मचाया. आरोपी आदतन शराबी बताया जा रहा है. शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान शराबी पुलिसकर्मी से भीड़ गया और थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद पुलिस आरक्षक ने भी शराबी युवक पर भी थप्पड़ बरसा दिए. मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिल्ली बोईदा का है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अनिल नायक शराब पीकर गांव में जमकर उत्पात मचा रहा था. परेशान गांव वालों ने पुलिस से इसकी शिकायत की. सूचना पर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची. लेकिन आरोपी अनिल का शराब के नशे में जोश हाई होने से उसने पुलिसकर्मी जितेंद्र रात्रै को भी नहीं छोड़ा. पहले तो आरोपी ने डॉयल 112 वाहन के पीछे के शीशे को तोड़ दिया. जब आरक्षक जितेंद्र ने आरोपी को थाने लेकर जाने के लिए वाहन में बैठाने की कोशिश की तो उसने कॉलर पकड़ लिया.

जिसके बाद नशे में धुत आरोपी अनिल ने आरक्षक को थप्पड़ मार दिया. पुलिसकर्मी ने भी आरोपी पर थप्पड़ों की बरसात कर दी. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से थोड़ी मशक्कत के बाद आरोपी युवक को वाहन में बैठाकर थाने लेकर आई. जहां हरदीबाजार पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर रही है. ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक आदतन शराबी है और इसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!