ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

एकतरफा प्यार में युवती से रेप…फिर घोंटा गला

सक्ती।’ छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एकतरफा प्यार में युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। 26 जनवरी को युवती की अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी रेशम लाल सिदार (26) ने युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रेशम लाल को युवती का किसी और से बात करना पसंद नहीं था। इसके चलते उसने युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसका गला घोंट दिया। आरोपी जम्मू-कश्मीर भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही उसे रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!