खरीफ 2025 की समीक्षा एवं रबी 2025-26 की कार्ययोजना निर्धारण हेतु कृषि उत्पादन आयुक्त ने ली कोरबा जिले में समीक्षा बैठक
ग्रीष्मकालीन धान के रकबे में कमी लाकर दलहन, तिलहन एवं मक्का फसलों के विस्तार के निर्देश

Netagiri.in,__Renu jaiswal:-कोरबा, 29 अक्टूबर 2025। कृषि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आगामी फसल सत्र की तैयारी के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती सहला निगार की अध्यक्षता में मंगलवार को कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खरीफ 2025 की प्रगति समीक्षा एवं रबी 2025-26 के कार्यक्रम निर्धारण हेतु बिलासपुर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं कृषि, पशुधन, मत्स्य, उद्यानिकी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

—
खरीफ 2025 की समीक्षा
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को शासन की मंशानुरूप धान के रकबे में कमी लाने तथा फसल विविधीकरण के अंतर्गत दलहन, तिलहन एवं मक्का फसलों के क्षेत्र विस्तार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बीज, उर्वरक एवं ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
श्रीमती निगार ने कहा कि प्रशासनिक अमला योजनाओं की जमीनी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे ताकि किसानों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुँचे। उन्होंने एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसानों के शत-प्रतिशत पंजीयन के निर्देश दिए तथा लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने को कहा।
—
रबी 2025-26 की कार्ययोजना
रबी 2025-26 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन धान क्षेत्र में कमी कर दलहन, तिलहन एवं मक्का फसलों को बढ़ावा देने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत उड़द, अरहर, मूंग, चना, मसूर, सोयाबीन, मूंगफली एवं सरसों की खरीद से किसानों को लाभान्वित करने हेतु प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया।
—
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के लिए एग्री-स्टैक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य बताया गया। सभी जिलों को शेष लाभार्थियों के पंजीयन शीघ्र पूर्ण करने एवं संदिग्ध प्रकरणों का सत्यापन समय सीमा में करने के निर्देश दिए गए।
बीज उत्पादन एवं तिलहन विस्तार
बैठक में जिलेवार बीज उत्पादन की समीक्षा करते हुए रबी 2025-26 के लिए फसलवार बीज उत्पादन पर जोर दिया गया। तेल पाम के क्षेत्र विस्तार एवं अंतरवर्तीय फसल को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
साथ ही पशुधन विकास विभाग की योजनाओं, पशु स्वास्थ्य संरक्षण, टीकाकरण अभियान और राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी कलेक्टरों को भारत पशुधन पोर्टल में जानकारी की समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
—
कोरबा में मॉडल नर्सरी विकसित करने के निर्देश
कृषि आयुक्त श्रीमती निगार ने कोरबा जिले में पीएम धन-धान्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी पर संतोष व्यक्त करते हुए जिले में मॉडल नर्सरी विकसित करने हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश कलेक्टर कोरबा को दिए। उन्होंने कहा कि डीएमएफ निधि से कृषक कल्याण हेतु अनेक कार्य किए जा सकते हैं, इसके लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएं।
—
डीएमएफ में कृषि प्राइम सेक्टर – कलेक्टर वसंत
कलेक्टर श्री वसंत ने बताया कि डीएमएफ में कृषि को प्राइम सेक्टर के रूप में प्राथमिकता दी गई है। विभागीय आवश्यकताओं की पूर्ति डीएमएफ से की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्टोरेज व कोल्ड स्टोरेज निर्माण, सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएँ तथा फसल विविधीकरण, इंटर क्रॉपिंग और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले में कार्य जारी है।
-बैठक में प्रमुख अधिकारी उपस्थित
बैठक में संभागायुक्त बिलासपुर श्री सुनील कुमार जैन, संचालक कृषि श्री राहुल देव, संचालक पशुधन विकास श्री चन्द्रकांत वर्मा, महाप्रबंधक बीज निगम श्री अजय अग्रवाल, संचालक मत्स्य श्री नारायण सिंह नाग, उप सचिव कृषि श्री विकास मिश्रा, प्रबंध संचालक बीज प्रमाणीकरण संस्था श्री आर.के. राठौर, संचालक सेमती श्री बी.के. बिजरोनिया, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री के.एन. खाण्डे, महाप्रबंधक मार्कफेड श्री दिलीप जायसवाल सहित संभाग के समस्त जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।
—


