ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
SECLUncategorizedकोरबाछत्तीसगढ़

हरदीबाजार में संपत्ति परिसंपत्ति सर्वे जारी, पारदर्शिता के साथ हो रहा कार्य

 

Netagiri.in_____कोरबा (दीपका)। हरदीबाजार क्षेत्र में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) दीपका क्षेत्र प्रबंधन एवं राज्य शासन के सहयोग से संपत्ति परिसंपत्ति सर्वे नापी का कार्य पारदर्शिता के साथ जारी है। सर्वे कार्य में राज्य शासन एवं एसईसीएल के अधिकारी–कर्मचारी संयुक्त रूप से सहभागिता निभा रहे हैं।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आधुनिक उपकरणों और गूगल मैप तकनीक का उपयोग करते हुए सर्वे प्रक्रिया को पूरी सटीकता के साथ संपन्न किया जा रहा है। ग्रामवासी भी इस पारदर्शी प्रक्रिया से संतुष्ट एवं प्रसन्न नज़र आ रहे हैं।

 

शासकीय अवकाश के पश्चात 28 अक्टूबर 2025 को कुल 9 बड़े मकानों का सर्वे कार्य सहमति से पूरा किया गया। अब तक लगभग 100 मकानों की संपत्ति परिसंपत्ति नापी पूर्ण होने के कगार पर है।

एसईसीएल दीपका प्रबंधन मुख्यालय से स्वीकृति प्राप्त कर प्रभावित ग्रामीणों को शीघ्र मुआवजा एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है। क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्य राष्ट्रहित एवं जनहित दोनों को ध्यान में रखते हुए संचालित हो रहा है, जिसमें राज्य शासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त है।

हालांकि, प्रबंधन और शासन द्वारा मना किए जाने के बावजूद कुछ स्थानों पर नए मकानों का निर्माण जारी है। ऐसे निर्माणों को कटऑफ तिथि के बाद हुए मानते हुए ड्रोन सर्वे के आधार पर शून्य संपत्ति घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, भू-अर्जन संबंधी विभागीय अधिकारी उचित मांगों और समाधान की दिशा में तैयार दिखाई दे रहे हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!