ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

रायपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन, ‘सेव गाजा’ टी-शर्ट पर विवाद

रायपुर: राजधानी रायपुर के खमतराई थाने का गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। संगठन का आरोप है कि बिरगांव इलाके में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ियों ने ऐसी टी-शर्ट पहनी थी जिस पर फिलिस्तीन और गाजा का समर्थन किया गया था।

बजरंग दल के सह मंत्री वीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन गाजी नगर, बिरगांव के रिंकू रजा ने किया था। खिलाड़ियों की टी-शर्ट पर “सेव गाजा सेव फिलिस्तीन” लिखा हुआ था, जिस पर बजरंग दल ने कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन ने टूर्नामेंट के आयोजक को गिरफ्तार करने की मांग की है।

बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल है और गाजा-फिलिस्तीन हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करता रहा है। ऐसे में टूर्नामेंट में इस तरह की टी-शर्ट पहनना देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है।

टी-शर्ट की तस्वीरें वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता खमतराई थाने पहुंचे और आयोजक पर देश विरोधी तत्वों का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!