ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर –फ्रेंचायसी के नाम पर 1.89 करोड़ की लूट, IAS अकैडमी डायरेक्टर को बंधक बनाकर ट्रांसफर कराए रुपए— मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार


Netagiri.in___भोपाल। राजधानी में क्राइम ब्रांच ने IAS अकैडमी की डायरेक्टर से 1.89 करोड़ रुपए की संगठित लूट के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रियांक शर्मा, जो अकैडमी का पूर्व छात्र है, ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। आरोपियों ने डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को सेमिनार और नए सेंटर खोलने का झांसा देकर दिल्ली से भोपाल बुलाया।
भोपाल पहुंचने के बाद पीड़िता को भदभदा स्थित एक फाइव स्टार होटल से बहाने से बागसेवनिया ले जाया गया, जहां एक फ्लैट में दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपियों ने पिस्टल और कट्टे की नोक पर धमकाते हुए 1.89 करोड़ रुपए ‘जनकशिला’ और ‘आरएस इंटरप्राइजेस’ के खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
घटना के बाद क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों की पहचान कर ली और पूरी राशि बैंक खातों में होल्ड करा दी। पुलिस का कहना है कि रकम लौटाने की प्रक्रिया जारी है।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पीड़िता को डराने के लिए अपने ही एक साथी के अपहरण का फर्जी वीडियो बनाया, ताकि वह पुलिस में शिकायत न करे। इतना ही नहीं, वारदात से पहले किराए के फ्लैट में सुंदरकांड का आयोजन कराया गया, जिससे शोर-शराबे में पीड़िता की आवाज बाहर न जा सके।
वारदात को अंजाम देने के लिए दतिया और रीवा से बदमाश बुलाए गए थे। घटना के बाद मुख्य आरोपी प्रियांक शर्मा ने खुद को बचाने के लिए एम्स अस्पताल के ICU में भर्ती होने का नाटक किया, लेकिन पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और विदेश फरार होने की साजिश व आरोपी की पत्नी की भूमिका की भी जांच जारी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!