ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
bjpकोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा नेत्री सुश्री ऋतु चौरसिया को “सदस्यता श्री सम्मान” से किया गया सम्मानित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मिला गौरव, कोरबा जिले की पहली महिला को मिला यह सम्मान

 

Netagiri.in—कोरबा–भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता अभियान 2024-25 के अंतर्गत रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास अटल नगर में आयोजित “उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान एवं सर्वोच्च कार्यकर्ता समारोह” में कोरबा जिले की सक्रिय और समर्पित भाजपा नेत्री सुश्री ऋतु चौरसिया को “सदस्यता श्री सम्मान” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें सदस्यता अभियान में उनके उत्कृष्ट कार्य, संगठन के प्रति समर्पण और जनसंपर्क की शानदार क्षमता के लिए दिया गया है। ऋतु चौरसिया कोरबा जिले की प्रथम महिला कार्यकर्ता हैं, जिन्हें इस अभियान में इतना बड़ा सम्मान प्राप्त हुआ।

संगठन के प्रति समर्पण का मिला प्रतिफल

सम्मान मिलने के बाद अपने उद्बोधन में सुश्री चौरसिया ने कहा –

“एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में मुझे संगठन द्वारा दिया गया यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि समर्पित रूप से कार्य कर रहे हर कार्यकर्ता के सम्मान का प्रतीक है।”

 

समर्पित राजनीतिक जीवन

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की वर्तमान प्रदेश मंत्री

बिलासपुर संभाग प्रभारी रहते हुए संभागीय स्तर पर आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम की आयोजक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्र सेविका समिति, देवपहरी समिति में भी निभाई सक्रिय भूमिका

कोरबा नगर निगम से महापौर पद की प्रत्याशी रह चुकी हैं

पिता स्व. रविंद्र कुमार चौरसिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक रहे, जिनके सिद्धांतों और मार्गदर्शन पर चलकर ऋतु ने संगठन में उल्लेखनीय योगदान दिया

शीर्ष नेतृत्व ने दी शुभकामनाए

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने ऋतु चौरसिया को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उनकी मृदुभाषिता, संगठनात्मक सक्रियता और समाज सेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें क्षेत्र में लोकप्रिय बनाया है। यह सम्मान उनकी मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!