ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

Breaking…15वें वित्त के बंटवारे पर जिला पंचायत में घमासान, 9 सदस्यों का विरोध—धरना टला, आरोप गंभीर

Netagiri.in__कोरबा—जिला पंचायत कोरबा में 15वें वित्त आयोग की राशि के बंटवारे को लेकर विवाद गहरा गया है। जिला पंचायत के 9 सदस्यों ने बंटवारे में कथित मनमानी और भेदभाव का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया है। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब असंतुष्ट सदस्य धरने पर बैठने की तैयारी में थे। हालांकि, अंतिम समय में जिला पंचायत सीईओ के साथ हुई चर्चा के बाद फिलहाल धरना टाल दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान सीईओ द्वारा उचित कार्रवाई और सुधार का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद सदस्यों ने फिलहाल विरोध स्थगित कर दिया। बावजूद इसके, सदस्यों में नाराज़गी साफ तौर पर बनी हुई है।
सूत्रों के अनुसार, कई महिला सदस्यों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर आरोप लगाया है कि 15वें वित्त के अलावा अन्य शासकीय मदों में भी मनमाने ढंग से राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने शासकीय धन के दुरुपयोग और निजी कार्यों में इस्तेमाल के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
वहीं, एक सदस्य ने यह भी आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्यों में लगभग 5 प्रतिशत तक कमीशन लिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य योजनाओं में भी अनियमितता और मनमानी की शिकायतें सामने आई हैं।
सदस्यों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे पुनः धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।
अब देखना यह होगा कि पहले से विवादों में रहे जिला पंचायत सीईओ कोरबा दिनेश कुमार नाग इन आरोपों पर क्या जवाब देते हैं और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!