ब्रेकिंग…. कोरबा में तहसीलदारों पर जानलेवा हमला — तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

Netagiri.in—कोरबा (छत्तीसगढ़):–जिले में प्रशासनिक अमले को झकझोर देने वाली बड़ी वारदात सामने आई है। बीती रात करीब 10 बजे दो तहसीलदारों पर आधा दर्जन हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर वार्ड का है, जहाँ दीपका तहसीलदार अमित किरकेट्टा और हल्दीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु सैलून पहुंचे थे। इसी दौरान गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने दोनों अधिकारियों पर यह जानते हुए भी कि वह प्रशासनिक अधिकारी हैं हमला कर दिया।
-
घायल

हमले में दोनों तहसीलदारों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे डीजल सरगना से जुड़े अपराधियों का गिरोह शामिल है, जो आए दिन इलाके में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने जिस तरह से गंभीर प्राण घातक हमला किया, मानो उन्हें कानून का कोई डर ही न हो।

हमले की खबर मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने लगातार दबिश देते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2),109,310(2) लगाते हुए आरोपी
पुनेश शर्मा पिता स्व सुरेश प्रसाद उम्र 34 वर्ष निवासी सीएमपीड़ीआई कॉलोनी कुशमुंडा कोरबा
पवन पाण्डेय पिता निशिकांत उम्र 25 वर्ष निवासी आदर्श नगर कुसमुंडा कोरबा
प्रीतम सारथी पिता प्रेमलाल सारथी उम्र 39 वर्ष निवासी आदर्श नगर कुसमुंडा कोरबा
के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों पर हुए इस हमले से पूरा राजस्व और प्रशासनिक अमला सकते में है।




