ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: आरोपी ठेकेदार के अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई

बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला दिया गया है।

ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने गंगालूर सड़क पर 5 एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। इस कार्रवाई के दौरान वन विभाग, एसडीएम और राजस्व अमला भी मौके पर मौजूद था।

गौरतलब है कि मुकेश चंद्राकर ने बीजापुर के मिरतुर इलाके में सड़क निर्माण पर स्टोरी की थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई थी। मुकेश के भाई युकेश चंद्राकर ने सड़क के ठेकेदार का संबंध उनके भाई के गायब होने से जोड़कर पुलिस से जांच की अपील की थी। मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे और इस मामले में पुलिस द्वारा जांच जारी है।

 

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!