ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पाकिस्तान ने PoK में नागरिकों से कहा, “भारत से हमले की स्थिति में राशन जमा करें”

कराची। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ मोदी सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। शहबाज सरकार को डर है कि भारत PoK  (गुलाम कश्मीर) में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। हाल ही में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह दावा किया था कि उसके पास विश्वसनीय सबूत है कि भारत जल्द ही हम पर हमला कर सकता है।

इसी बीच गुलाम कश्मीर के प्रधानमंत्री चौधरी अनवर उल हक ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया, बॉर्डर (LoC) से सटे 13 निर्वाचन क्षेत्रों में दो महीने के लिए खाद्य आपूर्ति का भंडारण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।” उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सरकार ने 13 निर्वाचन क्षेत्रों में “खाद्य, दवाइयां और अन्य सभी बुनियादी आवश्यकताओं” की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक अरब रुपए (3.5 मिलियन डॉलर) का इमरजेंसी कोष भी बनाया है।
गुलाम कश्मीर (POK) के प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में सड़कों के रखरखाव के लिए सरकारी और निजी मशीनरी भी तैनात की जा रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हाई लेवल मीटिंग में भारतीय सेना को आतंकियों पर कार्रवाई करने के लिए खुली छूट दी है।  सैन्य तनाव बढ़ने की आशंका के चलते गुलाम कश्मीर में अधिकारियों ने गुरुवार को 10 दिनों के लिए 1,000 से मदरसों को बंद कर दिया।
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!