
Netagiri.in-**कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को अपने कोरबा प्रवास के दौरान जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री भवानी मंदिर परिसर स्थित कौशल्या धाम पहुँचे, जहाँ जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य रामकथा का वाचन कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कथा स्थल पर पहुँचकर पहले जगद्गुरु से भेंट की और उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कुछ समय रुककर रामकथा का श्रवण भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए जगद्गुरु से छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास हेतु आशीर्वाद माँगा।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी। स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जगद्गुरु से मुख्यमंत्री की यह भेंट धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सरकार की आस्था और सम्मान को प्रदर्शित करती ह


