ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

राताखार सहित खदान क्षेत्र के भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा किये जाने की हुई शिकायत, जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्या

कोरबा 25 नवंबर 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और इसके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष उपचार, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता, बेजा कब्जा हटाने, अतिक्रमण की शिकायत, विद्युत संबंधी शिकायत, ट्राइसाइकिल आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में राताखार सहित आसपास के खदान क्षेत्रों की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अतिक्रमण किये जाने की शिकायत की गई। इसी तरह ग्राम दादर खुर्द पटवारी हल्का नंबर 21 की शासकीय भूमि एवं निस्तारी की जमीन को भू-माफियाओं द्वारा कब्जा कर बेचने की शिकायत की गई। जनदर्शन में दादर खुर्द के लीलाराम ने अपनी जमीन के खसरा नंबर में छेड़खानी/कूट रचना करने की शिकायत करते हुए जांच की मांग की। इसी तरह जनदर्शन में वार्ड क्रमांक 20 काशीनगर की रामेश्वरी राठौर ने खंभा लगाने, प्रदीप जायसवाल ने डीव्हीवी स्कूल हेतु बस चलाने, भटोरा मोड़ से बुधवारी बाजार/भिलाई बाजार तक प्रधानमंत्री ई-सिटी बस चलाने, पसान की तिजिया बाई ने अपने हक की जमीन खसरा नंबर 723/10 पटवारी हल्का नंबर 3 को राजकुमार नामक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने की शिकायत करते हुए जांच की मांग की। ग्राम कनकी गुमिया भाठा के ग्रामीणों ने कच्ची शराब निर्माण पर कार्यवाही करने, ग्राम बारी उमराव के ग्रामीणों ने बीएसएनएल के बंद टावर को चालू करने, प्रगति नगर-अमन नगर की सत्यवती यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती में अनियमितता की शिकायत की। कोटमेर के माखनदास ने आंख की उपचार हेतु आर्थिक सहायता, सेमीपाली की खोलबहरा साहू ने बिजली बिल ठीक करने के नाम से मीटर रीडर द्वारा वसूली करने, अकरम खान द्वारा स्मृति उद्यान के पास अवैध रूप से ठेला रखे जाने, ग्राम सेंदुरगार पोंड़ीउपरोड़ा के किशुनराम ने फौती नामांतरण नहीं होने और पटवारी द्वारा पैसा की मांग किए जाने की शिकायत की। पड़निया के महारथी महंत द्वारा ट्राइसायकल, रविसिंह द्वारा राताखार में नदी क्षेत्र के जमीन पर अवैध कब्जा होने के संबंध में शिकायत की। जनदर्शन में कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्राप्त सभी आवेदनों का समय पर निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!