Uncategorized
बैंकों की मनमानी पर कलेक्टर सख्त
बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले की बैंकों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। मंगलवार को डीएलसीसी की त्रैमासिक बैठक में कई गंभीर मुद्दे सामने आए। कैनरा बैंक की सीपत शाखा पर महिला समूहों से दुर्व्यवहार का मामला उजागर हुआ। कलेक्टर ने एलडीएम दिनेश ऊरांव को इसकी जांच का आदेश दिया है।
पिछले साल जिले में 13 नई बैंक शाखाएं खोलने का निर्णय लिया गया था। इनमें से केवल तीन स्थानों- दगोरी, सेन्दरी और भरनी में ही शाखाएं खुली हैं। शेष 10 स्थानों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


