ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

शराबी युवकों की दबंगई, दुकान संचालक को बीच सड़क पर चाकू मार किया लहूलुहान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक और चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। संतोषी नगर इलाके में नशे में धुत टाइगर समेत 4-5 बदमाशों ने नशा करने से रोकने पर चिकन सेंटर संचालक इश्तियाक खान पर चाकू और लाठी से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।

पीड़ित इश्तियाक खान ने बताया कि उसने अपने घर के सामने शराब पीने से मना किया था, जिससे नाराज होकर आरोपी मुनाफ मेमन उर्फ टाइगर अपने साथी अमान अख्तर, रिहान, तालिब, फैजल और अन्य के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। घटना चार से पांच दिन पुरानी बता जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब इश्तियाक अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसे घेरकर चाकू और लाठी से बुरी तरह पीट दिया। हमले में इश्तियाक के सिर, पेट और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं।

बता दें कि इन आरोपियों पर पहले भी शराब पीने से रोकने पर मारपीट किए जाना सामने आया था। शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने मारपीट, चाकूबाजी और घर को जलाने की कोशिश करने की घटना को अंंजाम दिया था। टिकरापारा थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर बदमाशों की पतासाजी कर रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!