
Netagiri.in—छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने शिक्षकों की सेवा सुरक्षा को लेकर आज 22 अगस्त को पूरे प्रदेश के 146 विकासखंडों में प्रदेश अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार राठौर के दिशा निर्देश में फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में पदयात्रा निकालकर रैली के माध्यम से विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश महासचिव तरुण प्रकाश वैष्णव, प्रदेश महामंत्री नोहर चन्द्रा,विपिन यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि इसी कड़ी में कोरबा जिले में भी शिक्षकों की सेवा सुरक्षा न्याय को लेकर आज कोरबा जिले के सभी विकासखंड ज्ञापन सौंपने का कार्य किया गया। ज्ञापन में फेडरेशन की प्रमुख मांग है कि छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए अन्य राज्य की भांति हमारे राज्य में भी विशेष TET परीक्षा का आयोजन किया जाए। मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन भी विसंगति दूर कर शिक्षक संवर्ग की नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा गणना करते हुए क्रमोन्नत, पेंशन सहित समस्त लाभ दिया जाए।
फेडरेशन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सांडे, जिला सचिव अशोक राठिया ने जानकारी दी कि आज कोरबा जिले में कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र मार्बल, कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष अजय पटेल, करतला ब्लॉक अध्यक्ष यादन सिंह कंवर, पाली ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह कंवर, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मनहरण निषाद के नेतृत्व में शिक्षकों की भारी संख्या के साथ पदयात्रा निकालकर पांचों विकासखंड में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।


