ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Shichhaकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

सेवा सुरक्षा और न्याय को लेकर सहायक शिक्षकों की पदयात्रा कल, प्रदेश के 146 विकासखंडों में होगा प्रदर्शन

  1. Netagiri.in–कोरबा 21 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर 22 अगस्त को पूरे प्रदेश में सेवा सुरक्षा न्याय पदयात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश के सभी 146 विकासखंडों में फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में पदयात्रा एवं रैली निकालकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

    फेडरेशन के प्रदेश महासचिव तरुण प्रकाश वैष्णव, प्रदेश महामंत्री नोहर चन्द्रा एवं विपिन यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि कोरबा जिले में भी शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं न्याय की मांग को लेकर पदयात्रा आयोजित की जाएगी। जिले के कोरबा, कटघोरा, करतला, पाली और पोड़ी उपरोड़ा विकासखंडों में ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में पदयात्रा निकालकर विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
    फेडरेशन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सांडे एवं जिला सचिव अशोक राठिया ने जिले के समस्त शिक्षकों से पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और न्याय से जुड़े मुद्दों को मजबूती से शासन-प्रशासन के समक्ष रखने के लिए सभी शिक्षक एकजुट होकर इस आंदोलन में सहभागी बनें।
    फेडरेशन ने पदयात्रा को शिक्षकों के अधिकार और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जिले के शिक्षकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!