ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

कोरबा बन मंडल अंतर्गत बेबी एलीफेंट की मौत, मौके पर पहुंचे फारेस्ट के अधिकारी

Netagiri.in—वन मंडल के कुदमुरा वन परीक्षेत्र के जंगल में एक बेबी एलीफेंट की जन्म के दौरान मौत हो गई है, जैसे ही इसकी खबर वन विभाग के अधिकारियों को मिली वन विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया और तत्काल मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि जन्म के दौरान एक बेबी एलीफेंट की मौत हुई है। जिस स्थान पर बेबी एलीफेंट की मौत हुई है उसी से लगभग 500 मीटर दूर मादा हाथी डेरा डाली हुई है जिसकी वजह से वन विभाग को वैधानिक कार्रवाई करने में परेशानी हो रही है।
जानकारी के अनुसार कोरबा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले कुदमुरा वन परिक्षेत्र में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है जिसमें से एक मादा हाथी ने शुक्रवार की सुबह एक बेबी एलीफेंट को जन्म दिया। पर जन्म के दौरान ही बेबी एलीफेंट की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह जब ग्रामीण दिशा मैदान के लिए गए तब उन्होंने देखा कि बेबी एलीफेंट मृत पड़ा हुआ है और बेबी एलीफेंट की मां मादा हाथी जोर-जोर से जंगल में चिंघाड़ रही है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वन मंडल अधिकार, एसडीओ, कुदमुरा वन परीक्षेत्र अधिकारी सहित अन्य वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!