
Netagiri.in—***कोरबा के जिला कलेक्टर को पद से हटाने की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर अपनी ही सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि उनके इस प्रदर्शन को विपक्ष के नेताओं ने लपक लिया है और सोशल मीडिया में जमकर वायरल किया है कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सरकार के विरोध में अपने बयान जारी किए हैं और मौजूदा सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए
वायरल किया है और सत्ता पक्ष को घेरा है वहीं मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना देने की तैयारी कर कर रहे कंवर को पुलिस ने घेराबंदी करके रोका गया है। मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

राज्य के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर शुक्रवार को रायपुर पहुंचे तो अचानक राजनीतिक हलचल तेज हो गई। जानकारी के मुताबिक, वे मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देने की तैयारी में थे। जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को मिली, तो पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दी।
एम्स के पास भवन में रोके गए पूर्व मंत्री…..
पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर ननकीराम कंवर को एम्स के पास स्थित एक भवन में रोक लिया। मौके पर एसडीएम, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान मौजूद हैं। प्रशासन की समझाइश के बाद भी कंवर अपने निर्णय पर अड़े हुए हैं।
मनाने पहुंचे भाजपा नेता….
इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और ननकीराम कंवर को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, वे कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े रहे और कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, वे आंदोलन जारी रखेंगे उनके समर्थक ने बताया कि ननकी राम कंवर का कहना है कि यदि यहां धरने पर बैठने से रोका जाएगा तो वह केंद्र में जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे, हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने फोन पर उन्हें आश्वासन दिया है कि जैसे ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम समाप्त होता है वह जाकर ननकी राम कंवर से बैठकर इस मामले पर चर्चा करेंगे
प्रशासन अलर्ट, पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई….
जानकारों की माने तो कोरबा जिले के रामपुर क्षेत्र से एवं हल्दी बाजार दीपिका क्षेत्र से ग्रामीण रायपुर कूच करने की तैयारी में है
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अतिरिक्त बल को तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।


