
Netagiri.in____कोरबा। लुधियाना टेक्नो इंजीनियरिंग के संचालक संजय झा की माता ज्ञान देवी (75 वर्ष) पत्नी चंद्रशेखर झा का बुधवार शाम 6:40 बजे एमजेएम अस्पताल कोरबा में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार जारी था।
ज्ञान देवी अपने पीछे पुत्र अरुण कुमार झा, प्रेम कुमार झा, पवन कुमार झा, संजय झा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं।
उनका पार्थिव शरीर कृष्णा हाइट्स, डीडीएम रोड स्थित निवास में रखा गया है। परिवार के अनुसार, अंतिम यात्रा 11 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे निवास से निकलेगी और मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिवारजनों और परिचितों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।



