ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
bjpउपलब्धिछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

सेवा पखवाड़ा में भाजपा ने किया “पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण, प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया हुई शामिल

 

छत्तीसगढ़ कोरबा —कोरबा। सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत भाजपा कोरबा मंडल द्वारा रविवार को तुलसी नगर गार्डन में “पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ वातावरण का संदेश देते हुए पौधे रोपे।

 

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, महापौर संजू देवी राजपूत, वरिष्ठ नेता सतविंदर पाल बग्गा, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, पार्षद युगल कैवर्त, श्रीमती धनश्री साहू, श्रीमती सुलोचना यादव, श्री ईश्वर पटेल एवं पूर्व पार्षद सुफल दास सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलने वाला सेवा व जनजागरूकता अभियान है। वृक्षारोपण से न सिर्फ पर्यावरण सुरक्षित होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और हरित वातावरण का संदेश भी जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!