ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़हेल्थ

कोरबा:- 7 मार्च को होगा 100 बेड के अत्याधुनिक ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का शुभारंभ, जिले को मिलेगा आधुनिक इलाज का नया केंद्र

 

Netagiri.in__’कोरबा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 7 मार्च 2026 को कोरबा शहर के टी.पी. नगर स्थित न्यू बस स्टैंड के पास 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक सुपरस्पेशलिटी “शिवाय हॉस्पिटल” का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। अस्पताल के शुरू होने से कोरबा सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के मरीजों को आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे गंभीर इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता भी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

  1. शुभारंभ समारोह में प्रदेश के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य-उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहेंगे।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष पवन सिंह करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी मौजूद रहेंगे।
    आयोजकों के अनुसार शिवाय हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल के संस्थापक डॉ. विवेक मितल (न्यूरो व स्पाइन सर्जन), आशीष भावनानी (B.Arch) तथा डॉ. यशा मितल (CEO) ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने की अपील की है।
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!