
Netagiri.in__कोरबा। शहरवासियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टी.पी. नगर स्थित न्यू बस स्टैंड के पास 100 बिस्तरों वाले सुपरस्पेशलिटी शिवाय हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने की।
♦
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शिवाय हॉस्पिटल कोरबा शहर के मध्य स्थित न्यू बस स्टैंड, टी.पी. नगर में स्थापित किया गया है, जहां 100 बिस्तरों के साथ अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अस्पताल में आधुनिक तकनीक से लैस मशीनें, उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं, अनुभवी डॉक्टरों की टीम और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही 24×7 एम्बुलेंस सेवा और पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था भी अस्पताल में उपलब्ध है।
अस्पताल के संचालक डॉ. दैविक एच. मित्तल (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन), आशीष भावनानी (B.Arch) तथा डॉ. यश मित्तल (CEO) ने बताया कि शिवाय हॉस्पिटल का उद्देश्य कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को महानगरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।



