ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा: बालको कॉफी पॉइंट पर युवक-युवती पर हमला, आरोपी फरार

कोरबा। जिले के बालकोनगर थाना क्षेत्र में स्थित मुख्य कॉफी पॉइंट के पास एक युवक और युवती पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब शुक्लखार का निवासी चंद्रभान देवपहरी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कॉफी पॉइंट से लौट रहा था। बाइक सवार दो आरोपियों ने पहले उनकी बाइक को ओवरटेक किया और फिर बहस करने लगे। इसके बाद, आरोपियों ने चंद्रभान और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ हाथापाई शुरू कर दी और चाकू से वार किया।

युवक ने बताया कि हमलावर ने पहले गाड़ी रुकवाई, फिर आंख में मिर्ची पाउडर डालने के बाद चाकू से गर्दन पर वार किया। बावजूद इसके, चंद्रभान और उसकी गर्लफ्रेंड ने हमलावर का विरोध किया और उसे पकड़कर रखा। लेकिन इसी दौरान आरोपियों ने युवक के हाथ को दांत से काटकर पर्स लूट लिया और जंगल की ओर फरार हो गए।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!