ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

सैफ अली हमला केस- ठाणे से एक गिरफ्तार:पुलिस बोली- घर में चोरी के इरादे से घुसा था

मुंबई।’ बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर जाकर हमला करने के मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को शनिवार रात 2 बजे ठाणे से गिरफ्तार किया। रविवार सुबह मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें बताया कि आरोपी चोरी करने के इरादे से एक्टर के घर में घुसा था। उसके पास भारत का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। उसके पास से जो चीजें मिली हैं, उसके आधार पर बांग्लादेशी होने का शक है।

पुलिस ने ये भी बताया कि आरोपी का असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, जिसकी उम्र 30 साल है। भारत में अवैध रूप से आने के बाद उसने अपना नाम विजय दास रखा। वह पहली बार सैफ के अपार्टमेंट में घुसा था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। यहां वह हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता है। उसने अपना नाम विजय दास रख लिया था।

हालांकि, पुलिस ने यह साफ नहीं बताया कि सैफ पर इसी आरोपी ने हमला किया था या नहीं। मीडिया ने पूछा कि क्या हमले के मामले में यह अकेला था या इसके साथ कुछ और लोग भी थे, इस पर पुलिस ने कहा- जांच चल रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उसकी कस्टडी मांगी जाएगी। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया था। पुलिस अब तक करीब 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मामले को लेकर 35 टीमें लगाई गई थीं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!