ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

ट्रक-एंबुलेंस भिड़ंत में बड़ा हादसा, ड्राइवर की मौत, डॉक्टर और मरीज गंभीर रूप से घायल

मुंगेली। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मुंगेली के शीतलकुंडा गांव के पास आज सुबह एंबुलेंस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो डॉक्टरों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से एक मरीज को लेकर रायपुर जा रही थी। वहीं, ट्रक रायगढ़ से छड़ लेकर भोपाल की ओर जा रहा था। शीतलकुंडा गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक जब्बार खान (निवासी प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, एंबुलेंस में सवार दो डॉक्टरों, मरीज और उसके परिजनों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस अब ट्रक चालक की पहचान और हादसे के कारण की जांच में जुटी हुई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!