ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

बाल-बाल बचे पिकअप चालक: दर्री ओवरब्रिज पर मिनी ट्रक से हुई जोरदार भिड़ंत

कोरबा : दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी दर्री ओवरब्रिज के पास आज सुबह लगभग 4:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोरबा की ओर से आ रही एक मिनी ट्रक ने सब्जी पिकअप वाहन (CG. 04 JD 7035) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना पूर्व पार्षद गोलू पांडे के घर के सामने हुई।

जानकारी के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण ओवर स्पीड और ओवरलोड बताया जा रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही कोई बड़ी चोट आई है। पिकअप चालक को मामूली चोटें आई थीं, जिसे 112 की टीम ने तत्काल 100 बेड अस्पताल पहुंचाया।

पिकअप वाहन मालिक द्वारा घटना की सूचना दर्री थाना में दे दी गई है। दर्री पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है। दुर्घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!