ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीतिरायपुर

मुख्यमंत्री 10 दिसम्बर को सोनाखान और राजाराव पठार कर्रेझर जाएंगे, शहीद वीर नारायण सिंह जी के शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में होंगे शामिल

 

  • Netagiri.in—रायपुर, 09 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर के न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन में अपेक्स बैंक एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के संयुक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में आयोजित कार्यक्रम में शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से सोनाखान जाएंगे और वहां शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री सोनाखान से दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर बालोद जिले के राजाराव पठार कर्रेझर पहुंचेंगे और वहां अपरान्ह 3.20 बजे से 4.20 बजे तक शहीद वीर नारायण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित सभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां से संध्या 5 बजे वापस रायपुर आएंगे और न्यू सर्किट हाउस में अपेक्स बैंक एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण और अपेक्स बैंक व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवीन शाखा भवन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!