ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

दर्री की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती शराब भट्टी के पास स्थित अनिल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सुबह 7:00 बजे के करीब आग लग गई। दुकान में फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की मरम्मत का काम होता था। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

05 अप्रैल राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के हैं प्रबल योग!

दुकान मुख्य सड़क पर स्थित होने के कारण स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों की भीड़ सुबह के समय वहां से गुजर रही थी। आग की लपटें और धुआं देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल और पुलिस को दी।

दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!