ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

फ्लोरामैक्स कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बाद एक महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा। फ्लोरामैक्स कंपनी के खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई के साईड इफेक्ट अब सामने आने लगे हैं। कंपनी से जुड़ी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका का शव सकदुककला गांव स्थित उनके घर पर पाया गया। मृतक महिला का नाम भगवती बाई था, जो स्थानीय निवासी थीं।

कोरबा: 162 लावारिस वाहनों की खुली नीलामी आज, थानों में जुटेंगे खरीददार

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतका पिछले तीन दिनों से बीमार चल रही थी, जिसके कारण उनकी मौत होने का संदेह है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पीएम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है।

CG NEWS : सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत के बाद हंगामा: लोगों ने नेशनल-हाईवे जाम किया

बताया जा रहा है कि भगवती बाई ने करीब 80 महिलाओं को फ्लोरामैक्स कंपनी से जोड़ा था। कंपनी से जुड़ी महिलाओं के बीच होने वाले विवाद और घोटाले के कारण उसकी स्थिति पर भी प्रभाव पड़ा होगा। इस संदर्भ में हाल ही में कंपनी के दो डायरेक्टर और टॉप टेन में शामिल दस महिलाओं की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

कंपनी से जुड़ी महिलाओं के बीच हुए करोड़ों के घोटाले की जांच चल रही है और यह मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है। मृतका की संदिग्ध मौत के बाद कंपनी में हड़कम मच गया है और सभी के बीच एक डर का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतका की मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!