ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

विजयी प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग ने सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए

कोरबा, 25 फरवरी 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के अंतर्गत कोरबा जिले में तृतीय चरण का मतदान 23 फरवरी को संपन्न हुआ। इस चरण में जनपद पंचायत कटघोरा में 2 एवं जनपद पंचायत पाली में 3 जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए ग्रामीण मतदाताओं ने बैलेट के माध्यम से मतदान किया।

मंगलवार को जिला पंचायत के सभागार में रिटर्निंग अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग ने सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया और उन्हें सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए।

घोषित परिणामों के अनुसार, जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 से श्रीमती सुषमा रवि रजक, क्षेत्र क्रमांक 6 से श्री विनोद कुमार यादव, क्षेत्र क्रमांक 7 से श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, क्षेत्र क्रमांक 8 से श्रीमती माया रूपेश कंवर तथा क्षेत्र क्रमांक 9 से श्री कौशल नेटी विजयी घोषित हुए।

इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, उपसंचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की, निर्वाचन में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!