ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
दुर्ग

हमर बेटी हमर मान के तहत सुरक्षा संबंधी जानकारी


आज दिनांक 11/01/2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक iucaw मीता पवार के मार्गदर्शन में, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा रक्षा टीम के द्वारा आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कु खुर्सी पार में अध्ययन करने वाले बालक एवं बालिकाओं को आज हमर बेटी हमर मान के तहत अपनी सुरक्षा के संबंध में जानकारी एवं महिला संबंधी कानून ,पोक्सो एक्ट ,घरेलू हिंसा, साइबर अपराध के बारे में बताया गया, महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबर , अभियक्ति एप की जानकारी दी गई एवं घर जाकर अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करने कहां गया, आवश्यक इमरजेंसी नंबर की जानकारी दी गईं ,अपने माता पिता का मोबाइल नंबर हमेशा याद रखना है कि सलाह दी गई है और साथ ही अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना सोशल मीडिया का सेफ्टी फीचर्स के साथ प्रयोग करना, एवं यातायात नियमों पालन करना और अपने मोबाइल में महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर को सुरक्षित रखने आदि की जानकारी दी गई l

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!