ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 20 लाख की लूट, व्यापारी को निशाना बनाकर बदमाश फरार

धमतरी : दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात हुई है। व्यापारी से 20 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गये हैं। घटना धमतरी की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार तीन आरोपियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार व्यापारी कलेक्शन के 20 लाख रुपये लेकर लौट रहा था।

इसी दौरान जैसे ही व्यापारी धमतरी शहर के पोटिया डीही गांव के पास पहुंचा। स्कार्पियो सवार तीन लूटेरों ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इस दौरान स्कार्पियो सवार तीन युवकों ने व्यापारी की कार में तोड़फोड़ भी की और फिर कार में रखे 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गये। इस मामले में व्यापारी ने अर्जुनी थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव का व्यापारी अपनी कार से धमतरी आ रहा था। इसी दौरान ये पूरी वारदात हुई है।

भ्रामक विज्ञापन मामले में शाहरुख खान को कोर्ट का नोटिस, 29 मार्च को पेशी के आदेश

पीड़ित व्यापारी पहुंचा अर्जुनी थाने में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत में बताया गया है कि कार में रखे 20 लाख रुपए लेकर तीनों आरोपी दुर्ग रोड की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!