ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़हेल्थ

मां की मौत का गम सह न सका इकलौता बेटा, जहर सेवन से मौत चार महीने पहले मां का हुआ था निधन, पढ़ाई छोड़ गुमसुम रहने लगा था युवक

Netagiri.in_’कोरबा। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के मोहरियामुड़ा गांव में एक मार्मिक घटना सामने आई है। मां के निधन के बाद गहरे अवसाद में चल रहे 19 वर्षीय युवक ने जहर सेवन कर अपनी जान दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी गनपत लाल मनहर की पत्नी सिया बाई (49) का चार माह पहले लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। मां के गुजरने के बाद उनका इकलौता पुत्र विक्रम कुमार (19) मानसिक रूप से टूट गया था। वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र था, लेकिन मां की मौत के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी और ज्यादातर समय घर में अकेले रहने लगा था।
बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह विक्रम ने घर में रखी चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विक्रम के पिता गनपत लाल के अनुसार, उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है और विक्रम ही उनका इकलौता पुत्र था। पत्नी के निधन के बाद वही उनका सहारा था। अब बेटे के असमय चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!