ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

रविशंकर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से गायब छात्रा मथुरा में मिली:परिचितों के तानों से नाराज होकर आश्रम चली गई

रायपुर। के पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से गायब हुई छात्रा 25 दिन बाद मथुरा से मिली है। पुलिस ने छात्रा को एक आश्रम से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि वह परिचितों के तानों से नाराज होकर हॉस्टल छोड़कर भाग गई थी।

हॉस्टल से भागने के बाद छात्रा कुछ दिन मथुरा में भटकने के बाद, वहां के एक आश्रम में पहुंची । आश्रम प्रबंधन को उसका हाव-भाव ठीक नहीं लगा तो उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दी।

जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने सरस्वती नगर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद रायपुर से महिला पुलिस कर्मियों के साथ टीम को रवाना किया गया और लड़की को परिजनों के सुपुर्द किया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!