ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentकोरबाछत्तीसगढ़

बालको रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर

 

कोरबा, 14 जुलाई। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड स्थित डेंगूनाला पुल के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोयले से लदे ट्रेलर (क्रमांक CG 12 BG 2932) और मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 CB 2635) के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार दोनों युवतियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही बालको थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल मृतक युवतियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!