ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

सोनारों पर पुलिस का शिकंजा: चेकिंग में चार किलो सोना जब्त, दो हिरासत में

 कवर्धा। कवर्धा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 4 किलो सोना बरामद किया है, जिसका बाजार करीबन 4 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. मामले में पुलिस ने दो सेल्समैन को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

बरामद किए गए सामानों में सोने में नेकलेस, अंगूठी, चूड़ी, एयर रिंग्स, मंगलसूत्र चैन, बिंदिया नथ और अन्य सोने के आभूषण शामिल हैं. इसके साथ ही लाखों रुपये और कार जब्त किए गए हैं. जब्त किए गए सोने की तौल इलेक्ट्रॉनिक मशीन से रातभर की गई है.

जीएसटी अधिकारी को जांच के लिए बुलाया

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बरामद सोना रायपुर के एक बड़े सराफा व्यापारी का हो सकता है, जो कवर्धा के सराफा दुकानों में बेचने के लिए आया था. हालांकि, सेल्समैन अब तक सोने का ओरिजिनल बिल और GST बिल पुलिस के सामने पेश नहीं कर पाया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!