ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
internationalदेश

US Plane Crash : आसमान से सीधे सड़क पर गिरा प्राइवेट जेट, जोरदार धमाके के बाद लगी भीषण आग, 9 की मौत

US Plane Crash : फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक भीषण विमान हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यात्रियों से भरा एक प्राइवेट जेट रिहायशी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरा जेट आग के विशाल गोले में तब्दील हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पायलट समेत विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है।

जमीन से टकराते ही विमान में लगी भीषण आग

जानकारी के मुताबिक, रविवार को यात्रियों को लेकर जा रहा एक प्राइवेट जेट फ्लोरिडा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान जैसे ही जमीन से टकराया, जोरदार विस्फोट हुआ। इसके बाद विमान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरा विमान जलकर खाक हो गया।

हादसे का मंजर बेहद भयावह बताया जा रहा है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आसपास के इलाके में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई देने लगा। स्थानीय लोगों ने अचानक हुए धमाके की आवाज सुनी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर पहुंच गए।

पायलट समेत सभी 9 लोगों की मौत

इस विमान हादसे में किसी को भी बचाया नहीं जा सका। विमान में सवार पायलट समेत सभी नौ लोगों की जान चली गई। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना में नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है।

हादसे की खबर सामने आने के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है। हालांकि, मृतकों की पहचान और उनके बारे में विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

रिहायशी इलाके के पास हुआ हादसा

प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त होकर रिहायशी इलाके के नजदीक गिरा। इस वजह से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। विमान के जमीन पर गिरने के बाद लगी आग और उठते धुएं के कारण पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन राहत दलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कार्रवाई की।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!