छत्तीसगढ़
धर्मांतरण विवाद में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन कल
जशपुर जिले के कुनकुरी के नर्सिंग कॉलेज में हिंदू छात्रा पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाले मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने गुरुवार को कुनकुरी में प्रदर्शन की घोषणा की है। प्रदर्शन दोपहर 12 बजे सलियाटोली के नर्सरी मैदान से शुरू होगा। इसमें जिलेभर से हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के अनुसार यह रैली जय स्तंभ चौक पर समाप्त होगी। वहां प्रदर्शनकारी एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में प्राचार्य विंसी जोसेफ की गिरफ्तारी और कॉलेज की मान्यता रद्द करने की मांग की जाएगी।


