ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

नगर निगम सभापति चुनाव में हार क्यों? बीजेपी की टीम कोरबा में कर रही जांच

कोरबा, 18 मार्च 2025 | कोरबा नगर निगम के सभापति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत प्रत्याशी की हार की समीक्षा करने के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच टीम शहर पहुंची। यह टीम पार्टी कार्यालय टीपी नगर में भाजपा पार्षदों से बयान दर्ज कर रही है और हार के कारणों की पड़ताल कर रही है।

जांच टीम ने पार्षदों से लिए बयान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच टीम के सदस्य पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक रजनीश सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास टीपी नगर स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा नेताओं और पार्षदों से अलग-अलग चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान पार्षदों से उनके विचार और चुनावी गणित को लेकर गहन मंथन किया गया। जांच समिति इस समीक्षा रिपोर्ट को प्रदेश संगठन को सौंपेगी, जिसके बाद इसे राष्ट्रीय संगठन को भेजा जाएगा।

भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
टीम के कोरबा पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, वर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व महापौर जोगेश लांबा और भाजपा नेता गोपाल मोदी शामिल थे।

क्या रही हार की वजह?
सूत्रों के अनुसार, भाजपा संगठन इस चुनाव परिणाम को लेकर बेहद गंभीर है, क्योंकि अधिकृत प्रत्याशी की हार ने पार्टी की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हार की वजहें पार्टी के भीतर असंतोष, गुटबाजी या निर्दलीय पार्षदों का समर्थन न मिलना हो सकती हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!