ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
healthछत्तीसगढ़प्रशासनिकहेल्थ

सारंगढ़ ब्रेकिंग: वेज बिरयानी में निकला कीड़ा, इंडियन स्पाइस रेस्टोरेंट की साफ-सफाई पर उठे सवाल

 

Netagiri.in__सारंगढ़। इंडियन स्पाइस रेस्टोरेंट में परोसी गई वेज बिरयानी में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने रेस्टोरेंट में वेज बिरयानी ऑर्डर की थी। खाना परोसे जाने के बाद जब युवक ने बिरयानी खाना शुरू किया, तभी उसकी नजर बिरयानी में मौजूद एक कीड़े पर पड़ी। इसके बाद पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया, जिसमें बिरयानी के अंदर कीड़ा दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर रेस्टोरेंट में भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान हाइजीन और खाद्य सुरक्षा के मानकों का कितना पालन किया जा रहा है?
अगर किसी भोजन में दूषित या हानिकारक तत्व पाए जाएं और उसे खाने से किसी व्यक्ति की तबीयत खराब हो जाए, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? यह भी बड़ा सवाल है।
फिलहाल रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है। वहीं, लोगों ने खाद्य विभाग से मामले की जांच कराने और रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा एवं साफ-सफाई के मानकों की जांच की मांग की है।
अब देखना होगा कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और रेस्टोरेंट के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!