27 दिसंबर को कोरबा में निकलेगा बजरंग दल का भव्य शौर्य संचलन

Netagiri.in–*कोरबा—*हिन्दू समाज की एकता, शौर्य और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, कोरबा द्वारा 27 दिसंबर को भव्य शौर्य संचलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस शौर्य संचलन में जिले भर से बजरंग दल के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में सनातनी समाज के लोग शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मबल, अनुशासन तथा भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को जागृत करना बताया गया है।
आयोजन की शुरुआत दोपहर 2 बजे दशहरा मैदान, निहारिका में प्रतिभागियों के एकत्रीकरण से होगी। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे शौर्य संचलन का शुभारंभ किया जाएगा। शाम 4:30 बजे मंचीय कार्यक्रम एवं अखाड़ा प्रदर्शन आयोजित होगा, जबकि शाम 5 बजे कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, कोरबा के पदाधिकारियों ने जिले के समस्त सनातनी समाज, युवाओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह शौर्य संचलन हिन्दू समाज की एकता, शक्ति और संस्कारों का सशक्त संदेश देगा।





