ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
bjp

पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई टीम का ऐलान — मुकेश जायसवाल उपाध्यक्ष, अजय चंद्रा व रामेश्वर सोनी महामंत्री, पवन सिन्हा बने मीडिया प्रभारी; शिव शंकर जायसवाल व रवि शंकर पटेल सह मीडिया प्रभारी

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने की घोषणा, संगठन विस्तार के साथ मीडिया तंत्र को भी दी गई नई मजबूती

पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई टीम का ऐलान — मुकेश जायसवाल उपाध्यक्ष, अजय चंद्रा व रामेश्वर सोनी महामंत्री, पवन सिन्हा बने मीडिया प्रभारी; शिव शंकर जायसवाल व रवि शंकर पटेल सह मीडिया प्रभारी

Netagiri.in____कोरबा___भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को और गति देने तथा पिछड़ा वर्ग समाज की भागीदारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर द्वारा जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।
यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के अनुमोदन तथा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा के बाद की गई है।
घोषित नई टीम में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अजय चंद्रा और रामेश्वर सोनी को जिला महामंत्री बनाया गया है, जो संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पवन सिन्हा को जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनके सहयोग के लिए शिव शंकर जायसवाल और रवि शंकर पटेल को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने मीडिया प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी ऐसे कार्यकर्ताओं को सौंपी है जो लंबे समय से संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, उनसे अपेक्षा है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा संगठन का एक मजबूत स्तंभ है और यह मोर्चा समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने भी नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में मजबूती आएगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर मुकेश जायसवाल, अजय चंद्रा, रामेश्वर सोनी, पवन सिन्हा, शिव शंकर जायसवाल और रवि शंकर पटेल ने प्रदेश और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और समाज के विभिन्न वर्गों को भाजपा की नीतियों से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!