ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

पहली से बारहवीं तक के बच्चों को 500-1500 रु प्रतिमाह देने की घोषणा…..

प्रियंका ने की कई बड़ी घोषणाएं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने अपने तीसरे मध्यप्रदेश दौरे में मंडला में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम पहलीं से बारहवी कक्षा तक के बच्चों के हित में बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर बच्चों को बड़ा लाभ दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। सभी पार्टी चुनाव में जीत के लिए जोरो-शोरो से तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मंडला दौरे पर हैं। वे मंडला में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी साथ में थे।

कांग्रेस की सरकार आने पर प्रदेश में पहसे से बारहवी तक के बच्चों की निशुल्क पढ़ाई कराई जाएगी। इसके अलावा बच्चों को हर माह 500 से 1500 रुपए भी दिए जाएंगे। जिसमें पहले पहलीं से आठवी तक के बच्चों को 500 रुपए आठवी से दसवीं तक के बच्चों को 1000 और ग्यारहवीं-बारहवीं के बच्चों को 1500 रुपए महीने दिए जाएंगे। अब देखने वाली बात ये है कि इस घोषणा से कांग्रेस पार्टी को कितना फायदा पहुँचता है, क्यूंकि हर पार्टी चुनावी वक़्त में कई घोषणाएं करती है लेकिन घोषणा के साथ साथ उम्मीदवार भी मजबूत होना चाहिए, जिसमें कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है खबर लिखें जाने तक कांग्रेस पार्टी ने किसी भी राज्य में अपने उम्मीदवार खड़े नहीं किए है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!