ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

बालको पुलिस ने काली मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। बालको नगर थाना क्षेत्र में स्थित काली मंदिर में हुई चोरी का बालको पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी रकम बरामद की है। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक सुरक्षा गार्ड की मदद से आरोपी का पता चला।

मामला 4-5 जनवरी 2025 की रात का है, जब बालको क्षेत्र में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को एक मोटर सायकल सवार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की, तो वह व्यक्ति हड़बड़ा गया और सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखे सामान को दिखाने से मना करने लगा। इसके बाद आरोपी ने कबूल किया कि उसने काली मंदिर का ताला तोड़कर वहां से दान पेटी की रकम और काली माता की मूर्ति पर पहने गए आभूषण चोरी किए थे। वह इस चोरी के सामान को मोटर सायकल में ले जाकर भागने की कोशिश कर रहा था।

आरोपी की पहचान संजीत कुमार गुप्ता (32 वर्ष), निवासी नेहरूनगर झंडा चौक के पास बालकोनगर के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी रकम ₹81,279, सोने और चांदी के आभूषण, चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार जैसे कटर, हथौड़ी, छेनी और उसकी मोटर सायकल (आई स्मार्ट क्र. CG 12 AQ 9257) बरामद की।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!