ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS: नामांकन फार्म लेने पहुंचे प्रत्याशी ने किया ये काम

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होने हैं. 21 जनवरी से महापौर और पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसी बीच जगदलपुर निगम में एक चौंका देने वाली घटना हुई. यहां महापौर पद के लिए नामांकन फार्म भरने पहुंचे एक निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सिंह आर्य ने 1 रुपए के 20 हजार सिक्के देकर फार्म की फीस जमा की, जिसे गिनते-गिनते सबके पसीने छूट गए. रोहित आर्य ने एक-एक हजार के 20 सिक्कों से भरे पैकेट में नामांकन फार्म की फीस जमा की है, जिसे गिनने में चुनाव कर्मचारियों को 5 से 6 घंटे लग गए.

निर्दलीय प्रत्याशी से जब यह पूछा गया कि वे फार्म की फीस सिक्कों से क्यों चुकाना चाहते हैं, तो उनका जवाब और भी चौंका देने वाला था. उन्होंने कहा कि वे एक पब्लिक वॉयस नामक सामाजिक ग्रुप से जुड़े हुए हैं. इस ग्रुप ने शहर में ‘1 रुपए- 1 वोट’ के नाम से मुहिम चलाई थी, जिसमें 20 हजार सिक्के इकट्ठा हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम 1 रुपए के रूप में दिए गए जनता के आशीर्वाद को बदलना नहीं चाहते थे, इस लिए उन्हीं सिक्कों को नामांकन फॉम खरीदने के लिए लेकर आए हैं.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!