ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

रंग पंचमी पर कुंवारी कन्याओं ने बरसाए लट्ठ

जांजगीर-चांपा।’ छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा गांव में रंग पंचमी पर अनूठी लठमार होली का आयोजन किया गया। इस परंपरा में कुंवारी कन्याएं मां भवानी मंदिर में बांस की छड़ी की पूजा करती हैं। यहां के लोगों का मानना है कि, इस तरह से होली खेलने से उन्हें कोई बीमारी नहीं होती है।

दरअसल, जिले के पंतोरा गांव में यह परंपरा पिछले 300 सालों से चली आ रही है। होली के 5वें दिन रंग पंचमी पर स्थानीय लोग लट्ठमार होली खेलते हैं। गांव के मंदिर से भगवान पर छड़ी मारकर इसकी शुरुआत की जाती है। इस दिन गांव से कोई राहगीर निकलता है, तो वह भी इसमें शामिल हो जाता है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!